मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 3970 boxes of illegal drugs recovered during checking one arrested

Chandauli News: चेकिंग के दौरान 3970 डिब्बी अवैध दवा बरामद, एक गिरफ्तार.

"पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से दवा मंगाकर कूटरचित लेबल/स्टीकर लगाकर अधिक कीमत पर बिहार में बेचता था।"

chandauli

5:27 PM, Feb 11, 2026

Share:

Chandauli News: चेकिंग के दौरान 3970 डिब्बी अवैध दवा बरामद, एक गिरफ्तार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरामद प्रतिबंधित दवा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3970 डिब्बी अवैध औषधि बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास नवीन मंडी से बिहार की ओर जाने वाले मार्ग पर की।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल संख्या BR 24 AQ 4691 को रोका गया। तलाशी में चार प्लास्टिक की बोरियों से कुल 3970 डिब्बी दवा बरामद हुई। प्रत्येक डिब्बी में 40 टैबलेट्स पाई गईं। बरामद दवाओं पर “NEW ORTHO POWER original tablets HOMOEO MEDICINE” का लेबल लगा था। पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शमशेर आलम (38 वर्ष) पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम पारसथूआ, थाना कोचस, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से दवा मंगाकर कूटरचित लेबल/स्टीकर लगाकर अधिक कीमत पर बेचता था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सदर कोतवाली में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.