मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 4 schools running till 12th without recognition investigation revealed

Chandauli News: बिना मान्यता 12वीं तक चल रहे 4 स्कूल, जांच में खुलासा.

"बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे केवल मान्यता प्राप्त कक्षाएं ही संचालित करें। साथ ही नोटिस जारी कर दिया गया है और भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।"

chandauli

10:22 PM, Apr 11, 2026

Share:

Chandauli News: बिना मान्यता 12वीं तक चल रहे 4 स्कूल, जांच में खुलासा.
logo

विद्यालय में बच्चों से शिक्षण कार्य को लेकर बातचीत करते बेसिक शिक्षा अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में चार स्कूल बिना मान्यता के 12वीं तक कक्षाएं संचालित करते पाए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Img

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 11 अप्रैल को बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सदर विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच में आलोक इंटर कॉलेज मानक के अनुसार संचालित पाया गया, जबकि तपोवन विद्यालय, फोनिक्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और सूर्या जूनियर हाई स्कूल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

विज्ञापन

Img

इन चारों विद्यालयों को केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। छात्रों से पूछताछ में सामने आया कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है, लेकिन पढ़ाई इन अवैध रूप से चल रही कक्षाओं में हो रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.