Chandauli News: चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी.
“मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय के पास चलती कार पर युवक के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और युवक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।”
chandauli
11:12 PM, Sep 26, 2026
Share:


बीआरएम बिल्डिंग के पीछे भारत सरकार लिखी गाड़ी पर स्टंट करते युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय के पास चलती कार पर युवक द्वारा खतरनाक अंदाज में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक व्यस्त सड़क पर चल रही कार के साथ जोखिम भरी हरकत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। व्यस्त मार्ग पर इस तरह का स्टंट न केवल संबंधित युवक बल्कि आसपास से गुजर रहे राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर संबंधित कार और स्टंट करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था। पहचान होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सड़क पर इस तरह की जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की अपील की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।



