ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 40 thousand stolen in broad daylight from union bank s customer service center

Chandauli News: यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 40 हजार की चोरी.

"शहाबगंज कस्बे में आराधना गुप्ता यूबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करती हैं। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वे अपनी भतीजी अंजलि को सीएसपी पर बैठाकर बैंक में चली गईं। इसी समय दो युवक बैंक से पैसा निकालने आए। इस दौरान उन्होंने पीने के लिए पानी की मांग की। जब वे पानी लाने के लिए घर में गईं, तभी मौके का फायदा उठाकर उन्होंने दराज में रखे चालीस हजार चुरा लिए और गायब हो गए"

chandauli

9:14 PM, Sep 3, 2025

Share:

Chandauli News: यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 40 हजार की चोरी.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जब दिनदहाड़े यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से करीब 40 हजार रुपये की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चोरी की इस घटना से ग्राहकों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि कस्बे में आराधना गुप्ता यूबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करती हैं। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वे अपनी भतीजी अंजलि को सीएसपी पर बैठाकर बैंक में चली गईं। इसी समय दो युवक बैंक से पैसा निकालने आए।

इस दौरान उन्होंने पीने के लिए पानी की मांग की। जब वे पानी लाने के लिए घर में गईं, तभी मौके का फायदा उठाकर उन्होंने दराज में रखे चालीस हजार चुरा लिए और गायब हो गए। पैसा चोरी होते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित संचालिका ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ रघुराज ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की ज़रूरत है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.