मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 40 year old youth dies due to snakebite a mountain of sorrow falls on his wife and three sons

Chandauli News: सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी व तीन बेटों पर टूटा दुखों का पहाड़.

"नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:21 PM, Jun 3, 2026

Share:

Chandauli News: सर्पदंश से 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी व तीन बेटों पर टूटा दुखों का पहाड़.
logo

मृतक वनवासी कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:लकी केसरी, नौगढ़ (चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के नैयाघाट गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 40 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू वनवासी पुत्र रामब्रिज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात भोजन करने के बाद मोनू वनवासी अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और घबराहट महसूस होने लगी। परिजनों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन लगाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति लगातार गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मोनू वनवासी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी जीउटी (30 वर्ष) सहित तीनों बेटों सूरज (18 वर्ष), प्रकाश (9 वर्ष) और लकडू (5 वर्ष) के सामने संकट खड़ा हो गया है। पिता की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नौगढ़ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.