मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 400 year old statue of radha ji stolen angry villagers blocked the road

Chandauli News: 400 साल पुरानी राधा जी की प्रतिमा चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.

"बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

chandauli

12:54 PM, Jan 27, 2026

Share:

Chandauli News: 400 साल पुरानी राधा जी की प्रतिमा चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.
logo

सैकड़ो साल पुरानी चोरी प्रतिमा, मौके पर खंडित पड़ा पैर का हिस्सा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रमौली गांव स्थित राधा-कृष्ण के प्राचीन मंदिर से चोरों ने चार सौ वर्ष पुरानी राधा जी की प्रतिमा चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि करीब दस वर्ष पहले भी इसी मंदिर से भगवान कृष्ण की प्रतिमा चोरी हो चुकी है, जिसके बाद नई प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।

Img

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं अष्टधातु की थीं। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर से प्राचीन राधा जी की प्रतिमा के साथ-साथ बाद में स्थापित की गई कृष्ण जी की प्रतिमा भी उठा ले गए। सुबह जब मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं गायब देखीं तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन

Img

पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया।थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.