Chandauli News: स्टंटबाजी का कहर: बाइकों की भिड़ंत, परीक्षा देने जा रहे तीन छात्राएं घायल.
"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोषी बाइकर्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:11 PM, Feb 3, 2026
Share:


जिला अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल छात्राएं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बन गई। नेशनल इंटर कॉलेज के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण तीनों छात्राएं अपनी परीक्षा नहीं दे सकीं, जिससे परिजन काफी आहत और परेशान नजर आए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और बाइक सवार युवकों पर तेज रफ्तार व स्टंटबाजी का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे बाइकर्स पर कार्रवाई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोषी बाइकर्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
