Chandauli News : परिणय सूत्र में बंधे 41 जोड़े, विधायक सुशील सिंह, प्रमुख अजय सिंह ने दिया आशीर्वाद.
“चंदौली के धानापुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने योजना को गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मददगार बताते हुए कहा कि 2017 के बाद से धानापुर ब्लॉक में अब तक 886 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।”
chandauli
9:12 PM, Oct 16, 2026
Share:


नव दंपति को प्रमाण पत्र देते विधायक सुशील सिंह ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों और उनके परिजनों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से धानापुर ब्लॉक में अब तक 886 जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत कराया जा चुका है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। योजना के तहत आर्थिक सहायता और उपहार सामग्री मिलने से परिवारों को मदद मिल रही है।
विज्ञापन
सुशील सिंह ने कहा कि बेटियों की शादी गरीब परिवारों के लिए बड़ी चिंता होती है। ऐसे परिवारों की परेशानी को समझते हुए सरकार ने योजना के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि आगे भी बेटियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए।


