मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 42 kg 470 grams of ganja recovered from the car two smugglers of interstate gang arrested

Chandauli News: कार से 42 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार.

“चंदौली में एएनटीएफ वाराणसी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर XUV कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

7:30 AM, Aug 23, 2026

Share:

Chandauli News: कार से 42 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस और एएनटीएफ टीम द्वारा बरामद गांजा, XUV कार और गिरफ्तार आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। एएनटीएफ टीम वाराणसी और थाना अलीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर एक महेंद्र XUV 500 को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से गांजे के 14 बंडल बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का वजन करीब 42 किलो 470 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपये बताई गई है। मौके से मनोहर झा निवासी गाजियाबाद और आंशू तिवारी निवासी सतना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना अलीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे और इसे चित्रकूट निवासी एक व्यक्ति को देते थे, जो आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गिरफ्तार मनोहर झा के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में एएनटीएफ वाराणसी और थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.