ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vvip gathering in chandauli on the last day of ramkatha preparations for the arrival of deputy cm brajesh pathak two helipads are being built

Chandauli News : रामकथा के अंतिम दिन चंदौली में VVIP जमावड़ा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन की तैयारी, बन रहे दो हेलीपैड.

चंदौली के धानापुर स्थित दशमी तालाब परिसर में 24 अक्टूबर को श्रीराम कथा के अंतिम दिन कई विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन का प्रोटोकॉल मिलने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के संभावित आगमन को देखते हुए कथा स्थल के पास दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।”

chandauli

9:34 PM, Oct 23, 2026

Share:

Chandauli News : रामकथा के अंतिम दिन चंदौली में VVIP जमावड़ा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन की तैयारी, बन रहे दो हेलीपैड.
logo

राम कथा के दौरान भगवान श्री राम का पूजन करते विधायक सुशील सिंह और उनके परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक के ओदरा गांव स्थित दशमी तालाब परिसर में चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार, 24 अक्टूबर को विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित इस संगीतमय रामकथा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के शामिल होने की तैयारी है। इसके अलावा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Img

डिप्टी सीएम के आगमन का प्रोटोकॉल मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कथा स्थल के पास दो अलग-अलग हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह ने धानापुर पहुंचकर हेलीपैड निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन का संभावित समय दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, अन्य मंत्रियों और कलाकारों के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अंतिम जानकारी विधायक सुशील सिंह की ओर से मिलने की बात कही गई है।

Img

कथावाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में 20 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस रामकथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अंतिम दिन संभावित वीआईपी आगमन और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले कथा के समापन और विशिष्ट अतिथियों के संभावित आगमन पर टिकी हैं।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.