ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 43 lakh cash found in the bag of an ordinary looking young man grp rpf were shocked to see the bundles

Chandauli News: साधारण से दिखने वाले युवक के पिट्ठू बैग में मिले 43 लाख कैश, गड्डियां देख GRP-RPF के उड़े होश.

“डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठे एक युवक के पिट्ठू बैग से 43 लाख रुपये कैश मिला। नोटों की गड्डियां देखकर GRP-RPF जवानों के होश उड़ गए। युवक रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका।”

chandauli

9:01 PM, Oct 1, 2026

Share:

Chandauli News: साधारण से दिखने वाले युवक के पिट्ठू बैग में मिले 43 लाख कैश, गड्डियां देख GRP-RPF के उड़े होश.
logo

बरामद रूपये की जांच करते सीओ कुंवर प्रभात सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर बुधवार की रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहा एक साधारण सा दिखने वाला युवक उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी में नोटों की गड्डियां निकलने लगीं। बैग खुलते ही 43 लाख रुपये कैश देखकर जीआरपी और आरपीएफ जवान भी हैरान रह गए।

Img

दरअसल, पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में रात के समय जीआरपी और आरपीएफ की रूटीन चेकिंग चल रही थी। डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान जवानों की नजर जनरल बोगी में बैठे एक युवक पर पड़ी। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद बताया कि उसके पिट्ठू बैग में रुपये रखे हैं। बैग खुला तो उसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी थीं। गिनती की गई तो कुल रकम 43 लाख रुपये निकली। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने युवक से पैसे से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट निवासी के रूप में हुई है। वह पटना से यह रकम लेकर नई दिल्ली जा रहा था।

विज्ञापन

Img

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह के मुताबिक पूछताछ में बरामद रकम के हवाला से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि रकम का वास्तविक स्रोत और पूरा नेटवर्क क्या है, इसकी जांच की जा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और 43 लाख रुपये सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.