मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 448 liters of illicit english liquor recovered from a truck being taken to bihar a smuggler arrested

Chandauli News: ट्रक बिहार ले जाई जा रही 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना अलीनगर में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"

chandauli

5:09 PM, Feb 10, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक बिहार ले जाई जा रही 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्कर बरामद शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक ट्रक में लादकर बिहार ले जाई जा रही 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सोमवार कि शाम अलीनगर थाना के पचफेडवा बाजार के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी की ओर से रिंग रोड होते हुए एक ट्रक अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पचफेडवा रिंग रोड ओवरब्रिज के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान ट्रक संख्या UP50CT1544 को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी पर ट्रक को रुकवा लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान ट्रक के ड्राइवर केबिन में बने रैक से 10 पेटी रॉयल स्टैग (750 एमएल), 10 पेटी रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 31 पेटी 8 पीएम टेट्रा पैक (180 एमएल) बरामद की गई। कुल मिलाकर 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुगनू यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी सोनवरसा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह आजमगढ़ से शराब लादकर बिहार ले जा रहा था, जहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.