मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 45 kg ganja recovered in purushottam express girl arrested

Chandauli News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 45 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार.

"पूछताछ में उन्होंने बैग अपना बताया, जिसमें गांजा होने की बात स्वीकार की। जीआरपी द्वारा बैग की तलाशी लेने पर कुल 45.284 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 11.25 लाख रुपये आंकी गई है।"

chandauli

8:32 PM, Mar 18, 2026

Share:

Chandauli News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 45 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार.
logo

डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ की गिरफ्त में गांजा तस्कर और बरामद गांजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 45.284 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो किशोरियां नाबालिग पाई गईं।

जानकारी के अनुसार, पुरी से आनंद विहार जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर पहुंचने के बाद कोच एस-3 में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध बैग मिले। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि ये बैग तीन लड़कियों के हैं, जो पुलिस को देखकर इधर-उधर हो गईं।

विज्ञापन

टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज तक जांच जारी रखी, जहां तीनों संदिग्ध युवतियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बैग अपना बताया, जिसमें गांजा होने की बात स्वीकार की। जीआरपी द्वारा बैग की तलाशी लेने पर कुल 45.284 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 11.25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार युवती की पहचान दिल्ली निवासी रानी के रूप में हुई है, जो ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में बेचने का काम करती थी।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि नाबालिग किशोरियों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.