Chandauli News : महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी.
“चंदौली के धानापुर कस्बे में खरीदारी के दौरान महिला के बैग से 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में शिकायत कर सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी है।”
chandauli
5:48 PM, Oct 12, 2026
Share:


धानापुर में चोरी की घटना के बाद शिकायत करने थाने पहुंची महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में बौरहवा बाबा के पास स्थित अरविंद श्रृंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर की दुकान पर खरीदारी के दौरान महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 45 हजार रुपये और सोने की अंगूठी रखी थी। महिला ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी से कर कार्रवाई और सामान बरामद करने की मांग की है।
पपरौल गांव निवासी अनीता चौरसिया अपनी बेटी के छेका से पहले खरीदारी करने धानापुर आई थीं। श्रृंगार का सामान खरीदते समय एक वस्तु दुकान पर नहीं मिली, तो वह अपना बैग छोड़कर दूसरी दुकान पर चली गईं। वापस लौटने पर बैग गायब मिला। आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन
धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


