ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news advocates burnt the effigy of chief election commissioner gyanesh kumar demanding his resignation

Chandauli News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला, कि इस्तीफे की मांग.

“चंदौली के नौगढ़ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।”

chandauli

6:03 PM, Oct 12, 2026

Share:

Chandauli News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला, कि इस्तीफे की मांग.
logo

नौगढ़ तहसील परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते अधवक्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अमरजीत यादव, चकरघट्टा, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई के विरोध में किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने वकीलों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने शासन का पक्ष लेते हुए वकीलों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पुतला फूंका और ‘कोर्ट का काम छोड़ो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन

प्रदर्शन में आनंद तिवारी, जिला जीत सिंह यादव, रिंकू यादव, विमलेश सिंह, रणविजय सिंह, अंगद पासवान, दिनेश लाल, बबंदर, हेमंत, विजय बहादुर एडवोकेट और अखिलेश एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.