मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 47 couples got married under the chief minister s mass marriage scheme newlyweds got government benefits

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों को मिला सरकारी लाभ.

“धानापुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को 47 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। नवदंपतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और योजना के तहत आर्थिक सहायता की जानकारी भी दी गई।”

chandauli

7:06 PM, Aug 3, 2026

Share:

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों को मिला सरकारी लाभ.
logo

नव विवाह जोड़े को विवाह का प्रमाण पत्र देता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह व धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह और उनकी की पत्नी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। योजना के लिए 51 लाभार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें एक ने विवाह से इनकार कर दिया और एक अपात्र पाया गया। चयनित 49 जोड़ों में से 47 जोड़े कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और उनकी पत्नी मीरा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों के स्वागत के दौरान "हर-हर महादेव" के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और शुभकामनाएं प्रदान कीं।

विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह ने बताया कि योजना के तहत दुल्हन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और दूल्हे की 21 वर्ष निर्धारित है। प्रत्येक विवाह पर दुल्हन के बैंक खाते में ₹64 हजार की आर्थिक सहायता भेजी जाती है। इसके अलावा ₹21 हजार का गृहस्थी का सामान तथा ₹15 हजार विवाह समारोह और खानपान की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में बड़ी मदद साबित हो रही है और सरकार इस योजना के माध्यम से कुल एक लाख रुपये तक का लाभ उपलब्ध करा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.