Chandauli News: 5.5 हेक्टेयर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियान.
“चकिया तहसील के ब्यानपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। एसडीएम के नेतृत्व में चकबंदी, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अभियान चलाया।”
chandauli
6:59 PM, Aug 12, 2026
Share:


प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी और ट्रैक्टर से कब्जा मुक्त कराते भूमि
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : गोविंद कुमार, चकिया चंदौली.
चंदौली। चकिया तहसील के शहाबगंज थाना क्षेत्र के ब्यानपुर गांव में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम चकिया विकास मित्तल के नेतृत्व में चकबंदी, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर करीब 5.5 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान कस्तूरबा विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय के साथ ही बंजर भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्रशासन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश और चकबंदी आदेश की धारा 9ए के तहत की।प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट ने संबंधित मामले के निस्तारण के लिए चार माह की समयसीमा निर्धारित की है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
