Chandauli News: ऑटो में बैठाकर जेब से उड़ाए ₹5 हजार, पुलिस ने चालक समेत तीन टप्पेबाजों को दबोचा.
“सदर पुलिस ने कचहरी गेट के पास यात्री को झांसा देकर जेब से ₹5 हजार उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरी रकम और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।”
chandauli
7:54 PM, Jul 17, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की उपरोक्त में आरोपी और बरामद ऑटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का सफल खुलासा करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को धीना थाना क्षेत्र के भैसाकला निवासी अनिल कुमार शुक्ल कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने कचहरी का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। कचहरी गेट के पास पहुंचने पर आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से ₹5,000 निकाल लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की मदद से ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के आधार पर ऑटो चालक रितेश मौर्य निवासी शिवपुर, थाना अदलहाट (मिर्जापुर) तथा उसके दो साथियों बृजभान निवासी हाजीपुर, थाना अदलहाट और दीपक उर्फ किसमिस निवासी जमुआ बाजार, थाना कछवां (मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों मिलकर सीधे-साधे यात्रियों को ऑटो में बैठाते थे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेब काटकर फरार हो जाते थे। कचहरी गेट के पास हुई घटना को भी उन्होंने इसी तरीके से अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹5,000 की पूरी रकम तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो ( चेसिस नंबर: MD2B47AX0RWE6206) बरामद किया है। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का खुलासा प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय और उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किया।



