देश/न्यूज़/chandauli news 50 thousand rupees worth reward caught after 13 years he was absconding in himachal

Chandauli News:13 साल बाद दबोचा गया 50 हजार का इनामी, हिमाचल में छिपकर काट रहा था फरारी.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

6:31 PM, Jun 21, 2026

Share:

Chandauli News:13 साल बाद दबोचा गया 50 हजार का इनामी, हिमाचल में छिपकर काट रहा था फरारी.
logo

मुगलसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे उसके गृह क्षेत्र गोबरिया प्लांट डिपो से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2013 में मुगलसराय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रंजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया। वर्ष 2022 में न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर पहले 25 हजार और बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तारी के डर से हिमाचल प्रदेश चला गया था। वहां मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे काम कर जीवनयापन करता रहा। करीब 13 साल तक बाहर रहने के बाद उसे लगा कि मामला ठंडा पड़ चुका है, इसलिए वह वापस अपने घर लौट आया। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली और टीम ने उसे दबोच लिया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.