ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 50 year old man dies after being hit by train at sakaldiha railway station

Chandauli News : सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत.

“चंदौली के सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पटना-सिकंदराबाद ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जीआरपी को भी जानकारी दी गई है।”

chandauli

8:43 PM, Oct 15, 2026

Share:

Chandauli News : सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सकलडीहा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : - पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना प्लेटफार्म के पश्चिमी ओर बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर हुई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पटना-सिकंदराबाद ट्रेन की चपेट में आया था।

हादसे के बाद शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला। व्यक्ति ने कुर्ता और पजामा पहना हुआ था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी को जानकारी दी।

विज्ञापन

सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.