मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 50 year old middle aged man dies after falling into a well mourning spread in the village

Chandauli News: कुएं में गिरने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम.

"नौगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।"

chandauli

11:20 PM, Jul 12, 2026

Share:

Chandauli News: कुएं में गिरने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम.
logo

कुए में पड़ा शव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान परमानंद विश्वकर्मा (50) पुत्र रामाधार विश्वकर्मा, निवासी गोलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह किसी समय वह गांव के एक कुएं में गिर गए। सूचना मिलते ही यूपी-112 और नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार परमानंद विश्वकर्मा मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.