Chandauli News: ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 501 किलो गांजा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार.
"पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार इसी तरीके से गांजा की खेप लाकर वाराणसी और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेच चुके हैं। इस बार भी खेप को वाराणसी क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।"
chandauli
7:27 PM, Jun 24, 2026
Share:


पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेलStory By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कटारिया अंडरपास के पास पराग डेयरी के समीप घेराबंदी कर एक ट्रक से 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। मौके से बिहार के रोहतास जनपद निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अनुसार तस्कर उड़ीसा के बौद्ध जनपद से गांजा खरीदकर ट्रक संख्या BR24GD8352 में लदे लोहे के एंगल और मसालों की बोरियों के बीच छिपाकर पूर्वांचल और बिहार तक पहुंचाते थे। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली तो 20 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर कुल 501.380 किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र सिंह यादव और राजकुमार यादव, निवासी नूरगंज, सासाराम (रोहतास, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार इसी तरीके से गांजा की खेप लाकर वाराणसी और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार भी खेप को वाराणसी क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया। मामले में थाना मुगलसराय पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गांजा, ट्रक और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।#ChandauliNews #Mughalsarai #STFVaranasi #GanjaSmuggling #NDPSAct #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DrugTrafficking #PurvanchalBhaskar
