ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 51 liters of english liquor recovered from auto five smugglers arrested

Chandauli News: ऑटो से 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार.

"अलीनगर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

8:41 PM, Jan 30, 2026

Share:

Chandauli News: ऑटो से 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर थाने में बरामद शराब और पकड़े गए तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान जीटीआर ब्रिज के पास एक ऑटो से 51.20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। संयुक्त टीम ने ऑटो में सवार चालक समेत कुल पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग और झोलों में रखी गई शराब बरामद हुई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ऑटो के जरिए शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने जीटीआर ब्रिज के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक ऑटो को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। अलीनगर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.