Chandauli News: बिस्किट चिप्स के पैकेट के नीचे छुपा कर बिहार जा रहा 55 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार.
"पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा टेंगरा मोड़ से लादकर बिहार के चौसा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 53 बंडलों में पैक कुल 55.350 किलोग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।"
chandauli
8:00 PM, Mar 17, 2026
Share:


पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ अरुण सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। स्वाट, सर्विलांस और सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर एक पिकअप वाहन से 55.350 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ अरुण सिंह ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 10 बजे नेशनल हाइवे 19 पर एक ढाबा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़ी है। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो चिप्स और बिस्कुट के पैकेटों के बीच छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल दुबे निवासी सरिता विहार (दिल्ली) और बव्बन सिंह निवासी बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा टेंगरा मोड़ से लादकर बिहार के चौसा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 53 बंडलों में पैक कुल 55.350 किलोग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सदर कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।
