मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 7 accused sent to jail in metering dispute female constable s mobile and wallet recovered

Chandauli News:पैमाइश विवाद में 7 आरोपी जेल भेजे गए, महिला आरक्षी का मोबाइल और जरीब बरामद.

"क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।"

chandauli

9:31 PM, Jun 28, 2026

Share:

Chandauli News:पैमाइश विवाद में 7 आरोपी जेल भेजे गए, महिला आरक्षी का मोबाइल और जरीब बरामद.
logo

मुगलसराय के कोतवाली लॉकअप में अपनी गलती की माफी मांगते आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार बड़ा बाबू डीडीयू नगर चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में भूमि सीमांकन के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला आरक्षी का छीना गया मोबाइल फोन और सीमांकन कार्य में प्रयुक्त जरीब भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Img

पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गाटा संख्या-11 की भूमि का सीमांकन कराया जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने सरकारी कार्य का विरोध करते हुए राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने सीमांकन में प्रयुक्त जरीब छीन ली, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की तथा घटना का वीडियो बना रहीं महिला आरक्षी रिंसू सिंह के साथ मारपीट कर उनका ओप्पो K-10 मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम पर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसमें तीन महिला आरक्षी घायल हो गईं। राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर की तहरीर पर मुगलसराय थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर एक अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई।

विज्ञापन

Img

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतीश सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ अंशु कुमार, सन्नी सोनकर, सुशील सोनकर, गीता देवी, सोनी देवी और नगीना कुमारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और जरीब बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.