Chandauli News: अज्ञात कारणों से लगी आग से 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख.
"ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वही इस आग लगी कि घटना को देखते हुये बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण अब किसानों को अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की चिंता भी सताने लगी।"
chandauli
5:52 PM, Mar 18, 2026
Share:


गेहूं के खेत में लगी आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और तहसील करने
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कुंडलियां में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। किसान छबिराम सिंह की करीब सात बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
बताया जाता है कि खेत में आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।



