Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध शराब तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार.
विंढमगंज पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 26 लीटर 280 एमएल शराब और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
sonbhadra
6:34 PM, Sep 27, 2026
Share:


विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस टीम के साथ, बरामद बाइक और सामान भी तस्वीर में नजर आ रहा है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन शुद्धि' अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की गई। यह कार्रवाई 26 सितंबर 2026 को विंढमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास हुई। पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर शराब ले जा रहे दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 48 बोतलें (180 एमएल), 24 बोतलें (375 एमएल) और स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 की 48 बोतलें (180 एमएल) थीं। कुल 26 लीटर 280 एमएल शराब। गिरफ्तार आरोपी मुरारी राम (41) और सुरेंद्र राम (19) झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव के निवासी हैं। पुलिस ने विंढमगंज थाने में मुकदमा नंबर 121/2026 (धारा 60/63 आबकारी अधिनियम) दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यह कार्रवाई सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई।



