ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 7 lakhs were recovered from the loan of 1 5 lakhs two who threatened were arrested

Chandauli News: डेढ़ लाख के कर्ज के बदले सात लाख वसूले, धमकी देने वाले दो गिरफ्तार.

“सकलडीहा क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये के कर्ज के बदले करीब सात लाख रुपये लेने और इसके बाद भी महिला को धमकाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।”

chandauli

9:15 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: डेढ़ लाख के कर्ज के बदले सात लाख वसूले, धमकी देने वाले दो गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस टीम के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़िया गांव निवासी अफसाना बेगम ने धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी शंभू यादव और सच्चिदानंद उपाध्याय से करीब तीन साल पहले डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। महिला का आरोप है कि उसने कर्ज के बदले करीब सात लाख रुपये वापस कर दिए, इसके बावजूद उससे लगातार रकम की मांग की जा रही थी।

पीड़िता के अनुसार, उसने करीब 1.70 लाख रुपये ऑनलाइन और लगभग पांच लाख रुपये गहने बेचकर नकद वापस किए। इसके बाद भी दोनों आरोपी कथित तौर पर हर महीने धमकाकर पैसे मांगते थे। महिला ने बेटे के अपहरण और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया था। मामले में महिला ने 15 जुलाई को सकलडीहा कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नौरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये के कर्ज के बदले महिला से करीब सात लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद धमकी देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि ब्याज या कर्ज के नाम पर धमकी और जबरन वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.