मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 7200 vials of illegal codeine cough syrup worth rs 15 lakh recovered from an abandoned truck near ring road

Chandauli News: रिंग रोड के पास लावारिस ट्रक से 15 लाख कीमत कि 7200 शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद.

“रिंग रोड पर लावारिस खड़े ट्रक से अलीनगर पुलिस ने 7200 शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद कर नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अब ट्रक मालिक और सप्लाई चेन की कड़ियों को खंगाल रही है।”

chandauli

7:11 PM, Jul 23, 2026

Share:

Chandauli News: रिंग रोड के पास लावारिस ट्रक से 15 लाख कीमत कि 7200 शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद.
logo

ट्रक से बरामद कोडिन कफ़ सिरफ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास लावारिस खड़े एक ट्रक से 7200 शीशी (720 लीटर) अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

Img

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक संख्या UP74Y4726 की तलाशी लेने पर मुर्गी के दाने की 20 बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 72 पेटियों में 7200 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई। इनमें 3600 शीशी FAIRDYL NEW और 3600 शीशी एस्कफ सिरप शामिल हैं। सूचना पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर चन्द्रेश कुमार द्विवेदी ने मौके पर जांच कर नमूने परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे। ट्रक के केबिन से एक Fleetx GPS डिवाइस भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार ट्रक का पंजीकरण फिरोजाबाद निवासी राहुल कुमार के नाम पर है। यह खेप कहां से लाई गई और किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह अवैध कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप मिली है। ट्रक मालिक सहित पूरे फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। वहीं मुगलसराय क्षेत्र में भी कुछ बोरियां मिलने की सूचना पर पुलिस अलग से कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तस्करी में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.