मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 743 liquor smugglers arrested in one year liquor worth rs 1 15 crore recovered

Chandauli News: एक साल में 743 शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की शराब बरामद.

"गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में औसतन प्रतिदिन दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि प्रतिदिन करीब 42 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।"

chandauli

9:57 AM, Jan 30, 2026

Share:

Chandauli News: एक साल में 743 शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.15 करोड़ की शराब बरामद.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते एक वर्ष में आरपीएफ और जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जा रहे 743 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की 15,383 लीटर शराब बरामद की गई है। पकड़े गए सभी तस्कर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से ट्रेनों और सड़क मार्ग के जरिए बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही थी।

Img

रेलवे सूत्रों के अनुसार, अगस्त 2024 में डीडीयू से मोकामा जा रही एक ट्रेन में शराब तस्करों द्वारा आरपीएफ के दो जवानों की हत्या की घटना के बाद से रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त रूप से तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। इसी का परिणाम है कि लगातार तस्करों की धरपकड़ हो रही है। पुलिस की सख्ती के चलते तस्करों ने डीडीयू जंक्शन से शराब चढ़ाना लगभग बंद कर दिया था, लेकिन इसके बाद छोटे स्टेशनों और यार्ड क्षेत्रों से तस्करी का नया तरीका अपनाया गया। 

विज्ञापन

Img

इस पर आरपीएफ ने जिला पुलिस के सहयोग से निगरानी बढ़ाई और चंदौली, मझवार, सैयदराजा सहित आसपास के स्टेशनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में औसतन प्रतिदिन दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि प्रतिदिन करीब 42 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.