Chandauli News: भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस.
"गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, संगीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।"
chandauli
10:28 PM, Jan 27, 2026
Share:


भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बट्टी इलाके में स्थित भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद ने ध्वजारोहण किया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक मदन मोहन वर्मा रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति नारों से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, संगीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान अरविंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



