Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस.
"प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।"
chandauli
10:00 PM, Jan 27, 2026
Share:


ध्वजारोहण के बाद छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति नारों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
समारोह के दौरान डॉ. अभय राज यादव ने निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश का संदेश वाचन किया। वहीं छात्राओं प्रीति शाही, काजल कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन समारोहक अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।



