Chandauli News: सैयदराजा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। वहीं प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी हमें संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है।"
chandauli
11:45 AM, Jan 28, 2026
Share:


ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते हुए सैयद राजा भाजपा विधायक सूची
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा आदर्श नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में किया गया। सरकारी, अर्ध सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठियां और देशभक्ति प्रस्तुतियां आयोजित हुईं। नगर पंचायत कार्यालय में विधायक सुशील सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
विधायक सुशील सिंह ने सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल, शहीद स्मारक, थाना परिसर, विपणन विभाग कार्यालय, मां भवानी पीजी कॉलेज सोगाई, मां मल्लिकपुर भवानी इंटर कॉलेज, डालिम्स सनबीम स्कूल मरुई, नेशनल इंटर कॉलेज, मैरी एजुकेशन एकेडमी बगहीं कुम्भापुर, सीपी यूनिक कॉन्वेंट, नेशनल पब्लिक स्कूल, वन विभाग कार्यालय बगहीं कुम्भापुर सहित विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अधिकारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल और डालिम्स सनबीम स्कूल मरुई के नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों, राष्ट्रीय गानों और शहीदों को समर्पित झांकियों के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। वहीं प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी हमें संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक सुशील सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
