Sonbhadra News: 55 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर, चोपन में हुआ स्वागत.
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर का चोपन में नाई समाज और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। करीब 55 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद वाशु राइडर 2 जून 2025 से साइकिल यात्रा के जरिए लोगों को प्रदूषण मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके अभियान की सराहना की।
sonbhadra
3:05 PM, Sep 25, 2026
Share:


चोपन में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर पहुंचे वाशु राइडर का नाई समाज और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर का चोपन पहुंचने पर नाई समाज और नगर के सामाजिक लोगों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने राइडर को रोककर माला पहनाई और उनके अभियान की तारीफ की। जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर, राजपुर चुंगी, जनपद आगरा के रहने वाले वाशु राइडर हाथ-पैर से लगभग 55 प्रतिशत दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त भारत और सामाजिक सद्भाव का संदेश लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने 2 जून 2025 से यह साइकिल यात्रा शुरू की है। वह अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनके इस अभियान के साल 2028 तक चलने की संभावना है। चोपन पहुंचने पर नाई समाज के लोगों को जब उनके अभियान की जानकारी मिली, तो उन्होंने राइडर को रोककर सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके जज्बे की तारीफ की। नाई समाज के साथ-साथ दूसरे सामाजिक लोगों ने भी राइडर का स्वागत किया और उनके अभियान को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मैनेजर शर्मा, विनोद ठाकुर, भीम ठाकुर, दीपू कुमार, अभिजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा करना समाज के लिए प्रेरणा है। वाशु राइडर ने भी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रदूषण कम करने, पर्यावरण बचाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।



