ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 8 bighas of wheat burnt in fire farmer pleads for compensation

Chandauli News: आग से जली 8 बीघा गेहूं की, किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार.

"पीड़ित किसान और उनके परिजनों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।"

chandauli

5:42 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: आग से जली 8 बीघा गेहूं की, किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार.
logo

आग में जली खेत में रखी गेहूं की फसल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान राधेश्याम यादव की लगभग 8 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और किसान ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे खेत से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 8 बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस नुकसान से किसान राधेश्याम यादव के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान और उनके परिजनों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.