ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news shakib khan who fought for the interests of workers became the working president of dhanbad mandal mazdoor sangh

Sonbhadra News: मज़दूरों की हितों की लड़ाई लड़ने वाले शाकिब खान बने धनबाद मंडल मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष.

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के धनबाद मंडल में शाकिब खान को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद चोपन पहुंचे शाकिब खान ने रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग और डीआरएम अखिलेश मिश्र से मुलाकात की। रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

sonbhadra

1:47 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: मज़दूरों की हितों की लड़ाई लड़ने वाले शाकिब खान बने धनबाद मंडल मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष.
logo

चोपन में रेल अधिकारियों का स्वागत करते शाकिब खान, पौधा भेंट कर किया अभिनंदन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के धनबाद मंडल में शाकिब खान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वे चोपन रेलवे में कार्यरत हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने चोपन में रेल अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। इस दौरान शाकिब खान ने रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का स्वागत किया और मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र से भी मिले। उन्होंने चोपन के रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। शाकिब खान ने बताया कि वे कर्मचारियों के हितों को मजबूती से अधिकारियों के सामने रखेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। जल्द ही धनबाद मंडल के पदाधिकारियों और सभी शाखाओं का नए सिरे से गठन होगा, ताकि अधिक रेल कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.