मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 8 families of vanvasi colony got house numbers path to pm residence cleared

Chandauli News: वनवासी बस्ती के 8 परिवारों को मिला मकान नंबर, पीएम आवास का रास्ता हुआ साफ.

"नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि बस्ती के विकास के लिए सड़क निर्माण, कुएं का सुंदरीकरण और महिलाओं के लिए कॉमन स्नानघर का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।"

chandauli

7:54 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: वनवासी बस्ती के 8 परिवारों को मिला मकान नंबर, पीएम आवास का रास्ता हुआ साफ.
logo

लाभार्थी को आवास का प्रमाण पत्र देता नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड स्थित वनवासी बस्ती में झुग्गी में रह रहे आठ परिवारों को बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन परिवारों को मकान नंबर आवंटित कर प्रमाण पत्र सौंपा गया, जिससे अब उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान हो गया है।

बताया गया कि नई बस्ती वार्ड में कुल 33 परिवार निवास करते हैं, जिनमें से कई परिवार पहले ही पीएम आवास योजना का लाभ लेकर पक्के मकान बना चुके हैं। वहीं, आठ परिवार अब तक झुग्गियों में रहने को मजबूर थे। हाल ही में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निरीक्षण के दौरान इन परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर और अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना के नेतृत्व में नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर आठ झुग्गी परिवारों को मकान संख्या आवंटित कर प्रमाण पत्र दिया गया, जिससे अब वे पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।


विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि बस्ती के विकास के लिए सड़क निर्माण, कुएं का सुंदरीकरण और महिलाओं के लिए कॉमन स्नानघर का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस पहल से वनवासी बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें बेहतर जीवन की उम्मीद जगी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.