ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 80 mobile grps returned during the train journey

Chandauli News: रेल यात्रा के दौरान गुम हुए 80 मोबाइल जीआरपी ने वापस किए.

"जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के लिए सर्विलांस सेल की सहायता से टीम गठित की गई थी। पिछले एक वर्ष में खोए हुए 80 मोबाइल खोज लिए गए। लंबे समय बाद खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिले नजर आए। वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत 15 लाख रुपये है"

chandauli

7:01 PM, Sep 16, 2025

Share:

news-img
logo

डीडीयू जीआरपी कोतवाली में अपने खोये हुए मोबाइल हाथ में स्वामी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। रेल यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल को महीनों बाद मंगलवार को वापस पाकर 80 लोगों के चेहरे खिल उठे। डीडीयू जीआरपी ने मंगलवार को 80 लोगों के खोए हुए मोबाइल सर्विलांस सेल की मदद से खोज निकाले। मंगलवार को पीड़ितों को फोन कर जीआरपी ने डीडीयू जंक्शन कोतवाली बुलाया, जहां 80 लोगों को उनके फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल फोन आज लोगों की जरूरत बन गए हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान मोबाइल फोन गुम होने पर परेशानी बढ़ जाती है, जिसकी शिकायत यात्री जीआरपी में करते हैं।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के लिए सर्विलांस सेल की सहायता से टीम गठित की गई थी। पिछले एक वर्ष में खोए हुए 80 मोबाइल खोज लिए गए। एसआई स्वतंत्रत कुमार सिंह और प्रभारी सर्विलांस एसआई राधा मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को बरामद मोबाइल पीड़ितों को वापस किए गए। लंबे समय बाद खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिले नजर आए। वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत 15 लाख रुपये है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.