मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 9 anganwadi workers and 503 assistants got appointment letters new centers inaugurated

Chandauli News: 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 503 सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, नए केंद्रों का लोकार्पण

"जिलाधिकारी ने नव चयनित कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है।"

chandauli

12:21 PM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 503 सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, नए केंद्रों का लोकार्पण
logo

लाभार्थी को नियुक्ति पत्र देते हैं डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रतिनिधि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 503 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रतीकात्मक रूप से 9 कार्यकत्रियों और 50 सहायिकाओं को मौके पर ही पत्र दिए गए, जबकि बाकी को जल्द वितरित किया जाएगा।

Img

इस दौरान 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों और शहाबगंज स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी ने नव चयनित कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने और विभागीय कार्यों को पूरी दक्षता से करने पर जोर दिया। साथ ही स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल कार्यप्रणाली सीखने की भी सलाह दी।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका को समाज के लिए अहम बताते हुए कुपोषण मुक्त समाज बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.