मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 9 women got temporary shops through nav shakti programme draw

Chandauli News: नव शक्ति कार्यक्रम, ड्रा के जरिए 9 महिलाओं को मिली अस्थाई दुकानें.

"नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ दिया जाएगा।"

chandauli

8:55 AM, Mar 29, 2026

Share:

Chandauli News: नव शक्ति कार्यक्रम, ड्रा के जरिए 9 महिलाओं को मिली अस्थाई दुकानें.
logo

लकी ड्रा के दौरान पर्ची निकालती छोटी बच्ची

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र के सुभाष पार्क के पास नगर पालिका परिषद द्वारा नव शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वेंडिंग जोन में अस्थाई दुकानों के आवंटन हेतु ड्रा प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस योजना के तहत कुल 374 महिलाओं ने आवेदन फार्म खरीदे थे, जिनमें से 346 महिलाओं ने अपने फार्म जमा किए। 

Img

कार्यक्रम के दौरान सभी आवेदनों की पर्चियों को एक पारदर्शी बाउल में डालकर निष्पक्ष तरीके से ड्रा कराया गया। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक बच्ची को मंच पर बुलाकर पर्चियां निकलवाई गईं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। ड्रा के माध्यम से चांदनी चौहान, कांती देवी, पूनम श्रीवास्तव, प्रतिमा देवी, गुड़िया देवी, रुपाली, श्यामरथी देवी, मैमन निशा और गुड़िया देवी को अस्थाई दुकानों का आवंटन किया गया।

विज्ञापन

Img

नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित है और भविष्य में भी ऐसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ दिया जाएगा। इस दौरान सभासद राजेश जायसवाल, सुरेंद्र चौहान, पारस यादव, सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता, सियाराम यादव, जेई अमरजीत, सफाई निरीक्षक शत्रुंजय संजय कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.