Chandauli News: क्रेटा और डीसीएम में छिपाकर ले जाया जा रहा 90 किलो गांजा बरामद, चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
"पुलिस के अनुसार तस्करी से बचने के लिए गांजे को वाहनों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी राजस्थान, बिहार, दिल्ली और ओडिशा के रहने वाले हैं।"
chandauli
11:07 PM, Jul 12, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त मे पकड़े गए तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक क्रेटा कार और डीसीएम मिनी ट्रक को पकड़कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
अलीनगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप डीसीएम ट्रक में लादकर लाई जा रही है, जबकि उसके आगे-आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही है। सूचना मिलते ही पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। चालक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान क्रेटा कार से 22 किलोग्राम और डीसीएम ट्रक से 68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर राजस्थान और दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार तस्करी से बचने के लिए गांजे को वाहनों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी राजस्थान, बिहार, दिल्ली और ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है।
