मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 953 kg ganja destroyed under operation dahan major action by police

Chandauli News: ऑपरेशन दहन’ के तहत 953 किलो गांजा नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

"अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।"

chandauli

7:00 PM, Apr 20, 2026

Share:

Chandauli News: ऑपरेशन दहन’ के तहत 953 किलो गांजा नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
logo

इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में गांजा नष्ट कराती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 953.994 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत की गई।पुलिस के अनुसार, विभिन्न थानों में दर्ज 4 मुकदमों से संबंधित जब्त गांजे को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए मुगलसराय क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री की भट्ठी में जलाकर पूरी की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा समेत संबंधित थानों के प्रभारी और विधिक समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.