मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 97 retired teachers honored with school chalo campaign

Chandauli News: स्कूल चलो अभियान के साथ 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका अनुभव समाज के लिए अमूल्य होता है। उन्होंने टीईटी से जुड़े मुद्दे पर भी आश्वासन दिया कि प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए सरकार स्तर पर प्रयास किया जाएगा।"

chandauli

11:38 AM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूल चलो अभियान के साथ 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान.
logo

शिक्षकों का सम्मान करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां-मथेला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि सूर्यमुनि तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजक अजय सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Img

समारोह में 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका अनुभव समाज के लिए अमूल्य होता है। उन्होंने टीईटी से जुड़े मुद्दे पर भी आश्वासन दिया कि प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए सरकार स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी एस.पी. सहाय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.