मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a big attempt to smuggle cattle failed two smugglers jumped from the ganga bridge one died

Chandauli News: गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत.

“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए 11 गोवंश से लदी पिकअप वाहन पकड़ ली। पुलिस को देखकर तीन तस्करों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से दो सैदपुर गंगा पुल से कूद गए। घायल दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई।”

chandauli

11:25 AM, Jul 25, 2026

Share:

Chandauli News: गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत.
logo

पुलिस देखरेख में जिला अस्पताल में भर्ती घायल पशु तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने सैदपुर गंगा पुल पर चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश विफल कर दी। पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को कब्जे में लिया, जबकि पुलिस को देखकर तीन तस्करों ने भागने का प्रयास किया। इनमें से दो तस्कर पुल से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल चहनिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आजमगढ़ निवासी तस्कर काजू की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Img

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि गोवंश तस्करी की सूचना मिलने के बाद बलुआ पुलिस लगातार नाइट पेट्रोलिंग कर रही थी। सैदपुर गंगा पुल पर संदिग्ध पिकअप दिखाई देने पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार तीन तस्करों ने भागने की कोशिश की, जिनमें से दो पुल से कूद गए। कार्रवाई के दौरान कुल 11 गोवंश बरामद किए गए हैं। मामले में गोवंश तस्करी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Img

जिला अस्पताल के इमरजेंसी जूनियर रेजिडेंट डॉ. प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को सुबह करीब छह बजे चहनिया सीएचसी से रेफर होकर लाया गया था। एक घायल के सिर में गंभीर चोट और कान से रक्तस्राव हो रहा था, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल की कॉलर बोन में फ्रैक्चर की आशंका है और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.