Chandauli News: सब्जी के खेत में लगे जाल में फंसा बड़ा कोबरा सांप, मचा हड़कंप.
"गंगा किनारे सब्जी के खेत की सुरक्षा के लिए लगे जाल में जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप, जिसे नाग भी कहते हैं, फंस गया। मल्लाह बस्ती के युवकों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए जाल को काटा और सांप को पकड़कर गंगा किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया"
chandauli
6:41 PM, Aug 26, 2025
Share:


सब्जी के खेत में लगे जाल में फंसा कोबरा सांप
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनिया ब्लॉक क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सेमरीपर निषाद बस्ती के पास सब्जी लगे खेत में जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ लगे जाल में फंसे कोबरा सांप को निषाद बच्चों ने बड़ी साहस दिखाते हुए निकालकर गंगा किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया। आपको बता दें कि सेमरी पर राम जी निषाद ने अपने खेत में सब्जी की खेती की है। जानवरों द्वारा सब्जी को नुकसान न हो, जिसके लिए वह अपने खेत को जाल लगाकर घेर दिए हैं। इस जाल में शनिवार को एक बड़ा जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप फंसकर तड़प रहा था। सांप को तड़पता देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसी में गोरख निषाद का लड़का लाल निषाद ने बड़ा साहस दिखाते हुए, अपने सहयोगी विजय निषाद को डंडे से पकड़वा कर जाल से सांप को छुड़ाया और गंगा किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया। इस साहसी बच्चों की ग्रामीणों ने खूब जमकर सराहना की।
विज्ञापन



