Chandauli News: रिंग रोड पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत.
"मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राधेश्याम यादव का पुत्र 35 वर्षीय राजेश यादव मंगलवार को खार्दीपुर गांव में अपनी बहन के घर गया था। वहां से मंगलवार की देर शाम वापस अपने गांव लौट रहा था। वह जैसे ही सैदपुरा गांव के समीप पहुंचा, वाहन के धक्के से युवक की मौत हुई है"
chandauli
11:38 AM, Sep 11, 2025
Share:


घटना स्थल पर इकट्ठी भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव के पास रिंग रोड पर मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर से देर रात बाइक से वापस लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राधेश्याम यादव का पुत्र 35 वर्षीय राजेश यादव मंगलवार को खार्दीपुर गांव में अपनी बहन साधना यादव के घर गया था। यहां से मंगलवार की देर शाम वापस अपने गांव लौट रहा था। वह जैसे ही सैदपुरा गांव के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन के धक्के से बाइक सवार राजेश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात का समय और सुनसान इलाका होने के कारण वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक को रास्ते पर मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। राजेश के पिता राधेश्याम और राजेश की पत्नी साधना देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि वाहन के धक्के से युवक की मौत हुई है। घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



