ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a bike rider dies after hitting a tractor trolley parked on the roadside

Chandauli News: सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत.

"शुक्रवार को किसी परिचित की तबीयत खराब होने पर उपेन्द्र जिला अस्पताल गया था। लौटते समय सकलडीहा–कमालपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से अंधेरे के कारण टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया"

chandauli

6:03 PM, Sep 27, 2025

Share:

Chandauli News:  सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत.
logo

मृतक उपेंद्र की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे सकलडीहा–कमालपुर रोड पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से बाइक सवार युवक टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, डेढ़गाँवा गांव निवासी हाकिम यादव का बड़ा पुत्र 30 वर्षीय उपेन्द्र अपने पिता के साथ घर पर खेती-बाड़ी करता था। उपेन्द्र की शादी दस साल पहले धीना थाना क्षेत्र के छोटी रमरजा गांव की रामा यादव की बेटी कंचन से हुई थी। उपेन्द्र का 8 साल का बेटा अमन और 6 साल की बेटी आरोही है। उपेन्द्र शुक्रवार को किसी परिचित की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल गया था। लौटते समय सकलडीहा–कमालपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से अंधेरे के कारण टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेना जवान के बड़े भाई का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। माँ रजनावती देवी, पिता हाकिम यादव, पत्नी कंचन यादव सहित बच्चे रोते-रोते बुरा हाल थे। इस बाबत सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.