Chandauli News : भाई के साथ तालाब पर घूमने गए बालक कि नहाते समय डूबने से मौत.
“चंदौली के धानापुर कस्बे में दसमी पोखरा में नहाते समय 10 वर्षीय किशन गहरे पानी में डूब गया। मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।”
chandauli
4:41 PM, Oct 11, 2026
Share:


अस्पताल के बाहर लगी भीड़ मासूम के शव के पास रोते बिलखते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे के दसमी पोखरा में डूबने से धानापुर बस्ती निवासी शिवबचन के 10 वर्षीय बेटे किशन की मौत हो गई। किशन अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ विजय दशमी पोखरा घूमने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
पोखरा के पास मरम्मत कार्य कर रहे मजदूरों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन कर बच्चे को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रतिनिधि विमल सिंह दादा ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
किशन की मौत से परिवार में मातम छा गया है। शिवबचन के दो बेटे और एक बेटी हैं। सूचना पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।


