मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a bullion businessman returning home after closing his shop was shot by miscreants creating panic in the area

Chandauli News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में हड़कंप.

"पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।"

chandauli

9:09 PM, May 28, 2026

Share:

Chandauli News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में हड़कंप.
logo

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा सिंह मौके पर उपस्थित भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कारोबारी घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Img

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी सर्राफा व्यवसायी सुजीत सेठ रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधन मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सुजीत सेठ के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.