ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a cache of firecrackers was found on the third floor of a chooda lai shop amidst dense population

Chandauli News: घनी आबादी के बीच चूड़ा-लाई की दुकान के तीसरे तल पर मिला पटाखों का जखीरा.

“दीपावली से पहले चंदौली पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैयदराजा कस्बे में बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, घनी आबादी के बीच स्थित एक दुकान के तीसरे तल पर करीब 5.25 क्विंटल पटाखे रखे गए थे।”

chandauli

10:57 AM, Nov 2, 2026

Share:

Chandauli News: घनी आबादी के बीच चूड़ा-लाई की दुकान के तीसरे तल पर मिला पटाखों का जखीरा.
logo

सैयदराजा कस्बे में दुकान पर छापेमारी करती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा चंदौली.

चंदौली। दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सैयदराजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम कस्बे में छापेमारी कर पुलिस ने चूड़ा-लाई की दुकान के तीसरे तल से करीब 5.25 क्विंटल विस्फोटक पटाखे बरामद किए। मौके से मनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Img

सीओ सदर नामेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आरक्षी ने 'यक्ष' ऐप के माध्यम से बीट से जुड़ी सूचना दर्ज की थी। इसकी जांच के क्रम में थानाध्यक्ष, हल्का प्रभारी और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान के तीसरे तल पर करीब 5.25 क्विंटल पटाखे मिले। पुलिस ने सभी पटाखों को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Img

सीओ ने बताया कि 'यक्ष' ऐप के माध्यम से लगातार बीट संबंधी सूचनाएं दर्ज कराई जा रही हैं और पुलिस उनकी निगरानी कर रही है। घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। पुलिस अब बरामद पटाखों के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दीपावली के मद्देनजर हुई इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.